तालबेहट। पत्रकार बनकर जनता को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना पूराकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर चौबीस घंटे में ठप्पेबाजी की घटना का खुलासा कर दिया।
बताते चले कि थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा निवासी प्रकाश पुत्र रामसेवक ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 20 अगस्त को अपने क्लीनिक पर बैठा था। उसी समय तीन बजे एक कार से तीन लोग आए और मुझसे कागजात दिखाने को कहा। जिस पर मैंने घर से उठा कर लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यही ले देकर निपट लें। मैंने उन्हें 7500 रुपये दे दिए। इसके बाद वह लोग धमकी देते हुए चले गए। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। सोशल मीडिया पर उक्त मामला वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसी बीच थानाध्यक्ष पूराकलां को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तालबेहट से ग्राम हिंगोरा कि तरफ ठगी करने वाले अभियुक्त गण मय वाहन के आ रहे है। पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज हिगोरा के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। जिनके पास से जामा तलाशी में दो हजार रुपये नगद एवं एक माईक (प्रेस बाला) तथा एक कार बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता-
- अमृत आनंद पुत्र बीगू राम निवासी साकेत नगर बीएचईएल थाना बबीना जिला झांसी, बृजेश सेन उर्फ सोनू पुत्र नंदराम ग्राम राजापुरा थाना पिछोर जिला शिवपुरी मप्र, उमेश सेन पुत्र कैलाश सेन निवासी नाई मुहल्ला केंट कस्बा, थाना बबीना जिला झांसी
धाराओं में हुई वृद्धि
थानाध्यक्ष ने बताया कि 21 अगस्त को थाना पूराकलां में दर्ज मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद तीन और अन्य धाराओं की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार करने वालों में
थानाध्यक्ष पूराकलां यशवंत सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, बाबूराम पाल, सुभाष, संदीप, सौरभ कुमार,कनिष्क बघेल।
पहले लूट का शिकायती पत्र किया था बायरल-
उक्त मामले को लेकर प्रकाश ने पहले सोशल मीडिया पर गुमटा घाट पर कार सवार युवकों पर लूट करने का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर सनसनी फैला दी थी। उक्त झूठी शिकायत वायरल होने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।