ललितपुर। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा में
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को तंबाकू के
दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज
हरकेश कुमार ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन मनुष्य के लिए
नुकसानदेह है, इससे कैं सर जैसे खतरनाक रोग होते हैं। प्रतिवर्ष छह करोड़
लोग तंबाकू जनित बीमारियों के शिकार बनते हैं। तंबाकू सेवन गर्भवती महिलाओं
को बहुत नुकसानदेह होता है। वक्ताओं ने कहा एक शोध में यह भी प्रमाणित हुआ
है कि जो व्यक्ति धूम्रपान करते हैं, उनके परिवारों में तलाक की स्थिति
पचास फीसदी बढ़ जाती है। दृढ़ इच्छाशक्ति से तंबाकू को बंद किया जा सकता
है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरपी
सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी डा. केएस सिंह यादव, डा. सौरभ देवलिया, डा.
मंजुलता, डा. ऋजु दुबे, राजेंद्र कुमार मिश्रा, डा. अमित खरे, केहर सिंह
एडवोकेट, संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने
नि:शुल्क कानूनी प्रचार सामग्री का वितरण किया।