फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से 39 हजार की नकदी और आठ लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
thief.jpeg - फोटो : thief.jpeg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। थाना बार क्षेत्र के चिगलौआ गांव में शनिवार रात चोर दो घरों में घुसकर 39500 रुपये की नकदी समेत लाखों का जेवरात चुरा ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर गृहस्वामियों के होश उड़ गए। इधर, एक घर से चोर बाइक चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिगलौआ गांव निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव का मकान डाकघर के निकट है। वह अपने तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहते हैं। शनिवार रात घर के छह लोग कमरे में और दो लोग बाहर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी को खंगाल कर उसमें रखे करीब दस तोला सोना व सात सौ ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा 19500 रुपये की नकदी भी निकाल ले गए।
चोर इन्हीं के घर के पास स्थित बैजनाथ के घर में घुस गए और बक्सों व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार तोला व आधा किलो चांदी के जेवरात और बीस हजार रुपये निकाल ले गए। इधर, चोर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित थोवन अहिरवार के घर के बाहर बाड़े में खड़ी बाइक उठा ले गए। सुबह जब गृह स्वामी जागे तो घर के कमरों में उजड़ा पड़ा सामान व टूटी अलमारी व बक्से देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना इंचार्ज वेद प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिगलौआ गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना व एक बाइक को चुराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।- वेदप्रकाश मिश्रा, इंचार्ज थाना बार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें