फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह मंदिर का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम जखौरा में बीते रविवार की रात को चोर नृसिंह मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी की तिजोरी उठाकर ले गए। गांव वासियों के अनुसार पुलिस ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। गांव में पांच वर्षों में कई चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्राम जखौरा में स्थित नृसिंह मंदिर में दान व चढ़ावे का करीब 25 से 30 हजार रुपया तिजोरी में रखा हुआ था। हर रोज की तरह पूजा के बाद सोमवार की रात को भी मंदिर के कपाट बंद कर चैनल के गेट पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद देर रात को चोरों ने चैनल का ताला तोड़ दिया और मंदिर में रखी तिजोरी को चुरा ले गए। सुबह होने पर जब भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था और तिजोरी गायब थी। मंदिर में चोरी की बात पूरे गांव में फेल गई। चोरी की घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गांव में हो रही है। सूचना पाकर कोतवाली हल्का प्रभारी उप निरीक्षक नवाब सिंह ने मौके का मुआयना किया।
वहीं गांव वासियों ने बताया कि नृसिंह मंदिर की पहली चोरी नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व मंदिर में लगे कीमती कलश की भी चोरी हो गई थी। इस दौरान गांव में भी कई और भी चोरियां हो चुकी हैं। गांव के अनंत सिंह, ज्ञान सिंह, सिरनाम सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रांत सिंह, खूब सिंह, रवि सिंह, सगुनदास, लाखन सिंह आदि लोगों की चोरियां पूर्व में हो चुकी हैं और इन चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है और न ही चोरियों के मुकदमें पुलिस ने दर्ज किए हैं।मंदिर की चोरी हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैऔर उन्होंने कोतवाली पुलिस से चोरी का मुकद्दमा दर्ज करने व चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें