फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मजदूरी के बहाने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब छह माह पूर्व गांव के दो व्यक्ति उसे मजदूरी के बहाने ग्वालियर ले गए। जहां रेलवे स्टेशन से तीन चार किलोमीटर दूर स्थित एक मकान के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान करीब 15 दिनों तक एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 दिन शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी उसे ग्वालियर तक छोड़ गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते माह चार जून की रात करीब 10 बजे आरोपी दरवाजा खोलकर उसके घर के अंदर आ गए और तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों के भय और आतंक के चलते वह और उसका परिवार भयभीत है। जानमाल का खतरा बना हुआ है। पत्र में महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें