फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों के चयन पर सचिव पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल करने वाले सचिवों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जा रही है। अब बामौर विकासखंड के एक और ग्राम पंचायत अधिकारी पर गाज गिरी है। तीन अपात्रों का चयन करने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और खंड विकास अधिकारी बामौर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत गढवई में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चार लाभार्थियों के आवास चयन कर प्रस्ताव भेज गए थे। जांच के बाद खेमचंद्र पुत्र ज्वाला, शिवकांत पुत्र सुखलाल, करन सिंह पुत्र कैलाश लाभार्थियों के आवास पात्र अपात्र पाए गए।
जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने बताया कि शासकीय कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं में रुचि न लेने, दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन न करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए वास्तविक तथ्यों को छुपाकर आवासों के चयन करने की वजह से ग्राम पंचायत अधिकारी शाहरुख खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत अधिकारी शाहरुख खान विकास खंड कार्यालय गुरसराय से संबद्ध रहेंगे। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय जांच पूर्ण करने के लिए सहायक विकास अधिकारी चिरगांव को जांच अधिकारी नामित किया जाता है। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जल्द आरोप पत्र गठित कर साक्ष्याें सहित जांच कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश डीपीआरओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें