फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टेशन पर महंगी हो गई पार्किंग... एक घंटे के देने होंगे 30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्टेशन पर अब कार पार्किंग महंगी हो गई है। एक घंटे तक गाड़ी खड़ी करने पर 30 रुपये शुल्क अदा करना होगा। सोमवार को प्रीमियम पार्किंग की व्यवस्था शुरू करने के साथ ही नई दरें भी लागू कर दीं गईं।
विज्ञापन

स्टेशन पर ज्यादा देर कार खड़ी करना अब महंगा साबित होगा। सोमवार से प्रीमियम पार्किंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत एक घंटे तक गाड़ी खड़ी करने पर 30 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। जबकि, दो घंटे के 50 रुपये और तीन घंटे के 100 रुपये अदा करने होंगे। तीन घंटे से अधिक समय तक कार खड़ी करने पर पहले तीन घंटे का शुल्क 100 रुपये और इसके बाद 100 रुपये प्रतिघंटे की दर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, ड्रॉप एंड गो लेन भी उपलब्ध रहेगी। इस लेन में यात्रियों को स्टेशन छोड़ने आए वाहनों को तुरंत निकलना होगा। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें