फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मृतक के परिजन बोले- हत्यारों को बचा रही महरौनी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक सप्ताह पूर्व फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में 30-35 लोग हाथों में हत्यारों को फांसी दो, की तख्ती लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। गांव के दो लोगों पर हत्या और पुलिस पर उन्हें बचाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर निवासी प्रतिपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 26 जून को गांव के दो लोग अपने दो साथियों के साथ राजेंद्र के घर पहुंचे थे। खेत में बटेर देखने के बहाने अपने साथ ले गए थे। यहां से ठेके पर ले गए और शराब खरीदी। ठेके के सीसीटीवी कैमरे में ये लोग कैद हैं। इसके बाद राजेंद्र को खेत पर ले गए और हत्या कर दी। शव को रामपुर मौजा में चिरौल के पेड़ से लटका दिया। 27 जून को मिले राजेंद्र के शव पर गंभीर चोटें दिखाई दे रही थीं।
29 जून को प्रभारी निरीक्षक महरौनी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। पत्र पर दीवान हिमांशु राजा, दीनदयाल सिंह, सुजान सिंह, रूप सिंह, गोकुल सिंह, भरत सिंह, धनीराम आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें