कंपोजिट विद्यालय बानपुर में हुआ सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेेंसी
ललितपुर। 36वीं राज्य स्तरीय मिनीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 मार्च तक अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा स्थल पर किया गया। इस प्रतियोगिता में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर की पीटी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया।
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सुधीर जैन ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं पहले संकुल, ब्लॉक, जनपद और मंडल स्तर पर चयनित हुई थीं, इसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की पीटी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय और जिले का मान बढ़ा।
अयोध्या से लौटने के बाद शनिवार को विद्यालय में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीटी टीम की सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मधु, साक्षी चौरसिया, अनि, सुहानी, अंशिका, राधिका, नीलम विश्वकर्मा, राधिका कुशवाहा, संध्या, अंकिता कुशवाहा, नंदिनी, दिव्या, पूजा, सिद्धि नामदेव, माहेश्वरी, पूजा, आराधना को फूलों की माला पहनाई गई और उन्हें मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमी फरजाना और विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।