फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धौरीसागर से लखंजर तक वन मार्ग बनने की प्रक्रिया अधर में लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग को सड़क के एवज में दी जानी थी 25 एकड़ भूमि, आगे नहीं बढ़ाई पत्रावली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आकांक्षात्मक विकास खंड मड़ावरा के जंगली क्षेत्र में स्थित गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के जिला प्रशासन ने सड़क बनाने की कार्ययोजना तैयार की थी। इस 14 किलोमीटर सड़क के वन विभाग से भूमि लेकर उसे अन्य स्थान पर भूमि दी जानी थी। लेकिन वर्तमान में यह योजना अधर में लटकी हुई है।
जनपद के मड़ावरा वन क्षेत्र में लखंजर और पापड़ा वन ब्लॉक के गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 28 करोड़ से चार संपर्क मार्गाें निर्माण की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयार की है। इसके बदले में उन्हें ग्राम समाज की जमीन दिए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मड़ावरा वन क्षेत्र में बड़वार, जैतुपुरा, कुर्रट, लखंजर और पापड़ा के संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इन गांवों के लोगों के लिए पहुंच मार्ग है न लोग अभी तक मुख्य मार्ग से जुड़ पाए हैं। यही नहीं, वन क्षेत्र में होने के कारण यहां पर आज तक बिजली भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इन गांवों का भ्रमण कर रोशनी पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए। इसके बाद सड़क निर्माण और विद्युत पोल लगाने के लिए वन विभाग से भूमि लेकर अन्य जगह पर जमीन देने का निर्णय लिया गया। इन चार सड़कों के निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत पोल लगाकर गांव तक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। सड़क के लिए उपयोग में आने वाली भूमि के बदले वन विभाग को अन्य जगह पर भूमि दी जाने के योजना बनाई गई। लेकिन वन विभाग ने इस प्रकरण में आगे कार्रवाई नहीं की है, जिससे अभी तक वहां के ग्रामीणों को सड़क नहीं मिल पाई है।

कार्ययोजना तैयार कर वन विभाग को भेजी गई थी, वन विभाग के स्तर पर कार्रवाई रुकी हुई है। जल्द ही वार्ता कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें