फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साहब ! यह कैसा अभियान...जिस सड़क पर हटाया था अतिक्रमण, वहां फिर रख दिए गए खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल रोड, डेम व चर्च रोड पर पहले चला था अभियान, फिर हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन ने कुछ महीने पहले जिन सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, वहां अब फिर खोखे लगाकर दुकानें चलाई जा रही हैं। आरोप है कि इन दुकानों से नगर पालिका के कुछ कर्मी अवैध वसूली भी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये कर्मचारी रसीद दिए बिना डायरी में पैसे दर्ज कर लेते हैं, लेकिन यह राशि नगर पालिका के कोष में जमा नहीं होती, क्योंकि इसकी कोई रसीद नहीं काटी जाती।
हैरत की बात यह है कि रेलवे रोड पर अफसरों के घरों के बाहर खुलेआम नर्सरी चल रही हैं। जैसे ही अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होता है, नर्सरी संचालक नाली के किनारे पौधे लगा देते हैं, और कुछ ही दिनों बाद वही स्थिति फिर से बन जाती है। कुछ महीने पहले, नगर पालिका ने स्टेशन से तुवन चौराहा तक और तुवन चौराहा से घंटाघर तक शहर के अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। इसके बाद भी कई स्थानों पर लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं। इस वजह से अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण का असर देखा जा रहा है, और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पेश है प्रमुख मार्गों का आंखों देखा हाल...
विज्ञापन


दृश्य-1
फोटो-13
बड़ी टंकी से जिला अस्पताल रोड पर कुछ महीने पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन आज सड़क के दोनों ओर फिर से अतिक्रमण फैल चुका है। बड़ी टंकी से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक, दोनों ओर अंडा, मांस, मछली की दुकानें और वाहन सुधारने वाले डिब्बे फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल रोड पर भी कई प्रकार के खोखे, अवैध होटल और अन्य सामानों का अतिक्रमण फुटपाथ पर कर लिया गया है, जिससे कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं।

दृश्य-2
फोटो-14
बस स्टैंड से चर्च रोड चौराहा तक सड़क किनारे फल और अन्य दुकानों के अलावा अस्थाई होटल और गुमटियां पहले हटवाई गई थीं, लेकिन अब फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है और कई बार अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस और अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। चर्च रोड पर सड़क के एक ओर अतिक्रमणकारियों ने रेहड़ी के डिब्बे रखकर कब्जा कर लिया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पहले फुटपाथ की कमी के कारण वाहन चालकों को समस्या होती थी, लेकिन सड़क के दोनों ओर ब्रिक्स लगाने से फुटपाथ चौड़े हो गए थे। अब इन फुटपाथों पर खोखे रखे जाने से स्थिति फिर से वही हो गई है।

फोटो-15
वर्णी चौराहा के आसपास भी सड़कों के दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से खोखे और दुकानें लगाकर कब्जा कर लिया है। वर्णी चौराहा से डेम रोड तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर खाने-पीने की दुकानों का अतिक्रमण कर लिया गया है। पहले जब अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था, तो ये दुकानें हटा दी गई थीं, लेकिन अब फिर से लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
-
कर भी वसूलती है नगर पालिका
नगर पालिका शहर में स्थायी दुकानों के अलावा अस्थाई खोखों, गुमटियों, ठेलों वालों, और सब्जी की ढेरी लगाने वालों से भी श्रेणी के अनुसार कर वसूल करती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से ये सभी प्रभावित होते हैं, जिसके कारण कभी-कभी विरोध की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार का शुल्क फुटपाथ पर बैठने वाले अस्थाई दुकानदारों से नहीं लिया जाता है। यदि कोई अवैध वसूली करता है तो इसकी शिकायत कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती है, ताकि जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
– दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें