फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी और विकास भवन जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम, आम लोगों से लेकर अधिकारी तक हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को कचहरी और विकास भवन जाने वाले मार्ग पर जाम से लोग परेशान हो गए। दोपहर में सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से लंबा जाम लग गया। इससे आम लोग ही नहीं अधिकारी भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया तब जाकर लोगों को राहत मिली। यह मार्ग कचहरी और विकास भवन के बीच है इसलिए यहां अधिकारियों का भी आवागमन लगा रहता है। इस चौराहे पर लगातार जाम लगने से लोग परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय पर स्थित प्रमुख कार्यालयों में शामिल कचहरी परिसर के रास्ते में वकीलों के बस्ते, कैंटीन और विकास भवन के सरकारी कार्यालयों में जिला होमगार्ड कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, कृषि विभाग, समाज कल्यान विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय व अन्य अधिकारियों के कार्यालय हैं। यहां से प्रतिदिन लगभग हजारों लोगों की आवाजाही होती है। लेकिन विकास भवन पहुंचने के मार्ग में हनुमान मंदिर से कैंटीन और अधिवक्ताओं के बस्तों तक आसपास में प्रतिदिन लोग अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर रहे हैं। आड़े तिरछे खड़े वाहनों से वकीलों, वादकारी ही नहीं अधिकारी तक परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जाम की समस्या से निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें