फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क समाप्त किए जाने एवं किराना मेवा व मंडी की समस्याओं के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल मंडी समिति के अंदर लग रहे शुल्क की समाप्ति की बात भी सदैव उठाई जाती है। कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिससे उद्योग जगत एवं व्यापारी समाज में बड़ा रोष व्याप्त है। व्यापारी नेताओं ने मंडी शुल्क समाप्त किए जाने एवं किराना मेवा व मंडी व्यवसायियों की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, महामंत्री अनिल जैन अंचल, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नवीन सिंघई, पंकज बिरधा, दीपक सोनी, संजीव जैन कप्तान, सोनू प्रजापति, अभय जैन, उपेंद्र एंजिल, उदय भान सिंह यादव, अवध बिहारी उपाध्याय, रिंकू जैन पारौल, महेश सतभैया, हेमंत जैन, जयनारायण शर्मा, जितेंद्र अनौरा, प्रीतम सराफ, मज्जू सोनी, राजीव सुडेले, अखिलेश कुमार जैन, प्रसन्न कुमार जैन, रामप्रकाश साहू, राजेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें