नाराहट (ललितपुर)। बाबूलाल सतभैया इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों व खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्नालाल खरे ने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने की सीख दी। इस दौरान कक्षा छह में विकास सेन, कक्षा सात में राहुल कुशवाहा, कक्षा आठ में आनंद कुशवाहा, नौ में देवेंद्र झा व कक्षा 11 में प्रियंका मनहर को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
वहीं, खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में अनिल, बालिका वर्ग में रश्मि, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे नरेंद्र, बालिका वर्ग में वर्षा व 300 मीटर में अखिलेश को प्रथम रहने पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र सतभैया, राकेश कुमार गुप्ता, मनोज झा, प्रमोद पाठक, सुरेंद्र घोष, दशरथ चंदेल, राममिलन, आनंद प्रकाश गुप्ता, रमेश, दिलीप, शशांक, डब्बू, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।