ललितपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल एवं जिला स्माल स्केल एसोसिएशन ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होेंने अनेकों औद्योगिक इकाइयां में विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
पत्र के माध्यम से व्यापारियों ने कहा कि चंदेरा औद्योगिक आस्थान में स्वतंत्र औद्योगिक सब स्टेशन के लिए प्रस्ताव कराकर शासन को भेजा जाए। आए दिन, दिन मेें कई बार हो रही ट्रिपिंग से मुक्ति दिलाई जाए। चंदेरा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए स्वतंत्र जेई और लाइन मैन की नियुक्ति की जाए। अधिकारियों को फोन उठाने के संबंध मेेें स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जाए। मौके पर प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अंकित सतभैया, अनिल जैन, महेश जैन मोनू, नवीन सिंघई, अभय जैन आदि मौजूद रहे।