फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह का असर, सड़क पर नहीं आ रहा नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सामान्य दिनों तो दूर यातायात माह में भी चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। यहां पर अधिकांश टैक्सियों में मानक से अधिक सवारियां बैठा रहे तो कई लोडिंग चालक भी ओवरलोड सामान को भर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रैक्टर चालक भी ट्रॉलियों में अधिक ऊंचाई तक भरे सामान पर जान जोखिम में डालकर लोगों को बैठाकर यात्रा कर रहे हैं। इस ओर संबंधित अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें यातायात विभाग चालकों को नवंबर माह में 30 दिनों तक यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों व ग्रामीण क्षेत्रों में थाना क्षेत्र व कस्बों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चालकों को यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा की जानकारी दी जा रही है लेकिन, इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहर मुख्यालय पर यातायात माह का असर नजर नहीं आ रहा है।
यहां पर टैक्सियों में बिना किसी रोक-टोक सवारियों को पीछे लटकाकर सफर कराया जा रहा है। कई टैक्सी चालक तो सवारियों को ऊपर बिठाकर यात्रा करा रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं को न्योता देने जैसी लापरवाही बरती जा रही है। शहर के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में यातायात की सुविधा न होने से लोग मजबूर होकर जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश टैक्सी जिला मुख्यालय से सीधे गांव ग्रामीण क्षेत्रों में जाती हैं। इनके स्टैंड शहर में होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहे
शहर में इलाइट चौराहे पर बने टैक्सी स्टैंड से राजघाट व जखौरा के लिए जातीं है। बानपुर तिगैला बानपुर के गांव के लिए टैक्सी का संचालन किया जा रहा है। विरधा के लिए जाने वाली टैक्सी नदी के उस पार से चल रहीं है। बांसी के लिए जाने वाली टैक्सी जेल चौराहा से चलाई जा रहीं हैं। इन टैक्सी में सवारियों को ठूस-ठूस कर बिठाया जा रहा हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे किसानों व अन्य सामान लेने वाले ट्रैक्टर चालक ट्रालियों में अधिक ऊंचाई पर सामान अधिक होने के बाद भी लोगों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहे हैं। वहीं कई लोडिंग वाहनों के चालक भी अधिक कमाई के चलते वाहनों में क्षमता से अधिक सामान भर रहे हैं। कई वाहनों में तो माल अधिक होने से आगे पीछे तक का दिखाई नहीं देता है। यातायात माह के बावजूद यह टैक्सी चालक परिवहन नियमों को धता बता कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।
---
शहर में संचालित व ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले टैक्सियों में अधिक सवारियों को बिठाए जाने व लोडिंग भी अधिक माल भरकर ढोने और ट्रॉलियों में लदे माल पर लोगों को बिठाए जाने की जानकारी हुई है। जिस पर अभियान चलाकर जांच की जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र अग्रवाल, यात्री कर अधिकारी
सहायक संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें