फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालबेहट की 15 हजार आबादी की पेयजल परियोजना कार्ययोजना तक रह गई सीमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पंचायत तालबेहट की 14177 आबादी की पेयजल परियोजना कार्ययोजना तक सीमित रह गई है। जल निगम ने वर्ष 2022 में सर्वे कर कार्ययोजना तैयार की थी, जिसको दिसंबर 2023 में स्वीकृति मिल गई थी। तब से अब तक निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में कस्बावासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है। ऊंचाई पर बसी आबादी को पानी जुटाना मुश्किल हो जाता है।समस्या से नगर पंचायत की लगभग 2,912 परिवारों की 15 हजार की आबादी को समस्या से जूझना पड़ता है। जल निगम ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें 2912 परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए 55.28 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की थी। इसमें माताटीला बांध से कच्चा पानी लिया जाना था। कार्य को वर्ष 2025 में पूर्ण किया जाना था।
विज्ञापन

लेकिन, लगभग तीन वर्ष बाद भी कार्य पूर्ण होना तो दूर शुरू तक नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-
नगर पंचायत तालबेहट में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत कार्य कराया जाना है। योजना के निर्माण कार्य में सिंचाई विभाग की एनओसी नहीं मिल सकी है। प्रक्रिया चल रही है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- मुकेशपाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें