फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन से झुलसा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला रावतयाना स्थित शिवनगर कॉलोनी में एक किशोर छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम गदनपुर पर निवासी कृष्णा पटेल(15) ने कक्षा नवमी में है। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते वह सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला रावतयाना की शिवनगर में अपने चाचा शालिगराम पटेल के घर कुछ दिनों रहने के लिए आया है। शुक्रवार की सुबह जब वह चाचा के घर छत पर खेल रहा था, उसी समय वहां छत से सटे हुए लटकते हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट का झटका लगा। इस पर वह चिल्लाकर बेहोश हो गया। उसकी आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसका हाथ और पैर झुलसे थे। इस पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें