फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नागौरी ताल के पास पेड़ से युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर से मवेशी बांधने की बात कहकर रस्सी लेकर निकले 20 वर्षीय अमन निवासी कस्बा पाली का शव गांव से बाहर नागौरी ताल पर कटहल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के ममेरे भाई दशरथ ने बताया कि भाई अमन मंगलवार की शाम करीब 4 बजे घर से मवेशी बांधने की बात कहकर हाथ में रस्सी लेकर निकल गया था। शाम करीब 6-7 बजे जब राजगढ़ गांव के बच्चे जब नागौरी ताल के पास से गुजरे तो उन्हें यहां पर कटहल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता हुआ दिखाई दिया। बच्चों ने अपने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था। वह बरेजा लगाकर पान की खेती करता था। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें