फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापता युवक का शव दूसरे दिन रेल पटरी पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम दैलवारा के नीरज का शव बुधवार को गांव के पास से गुजरी रेल लाइन पर पड़ा मिला। पास में ही बाइक रखी थी। वह एक दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

मंगलवार रात में जीआरपी थाने को सूचना मिली कि दैलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर शव पड़ा है। जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां 25-26 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा था। पटरी से कुछ दूर बाइक भी रखी थी। पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई। बुधवार सुबह कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी कुछ लोग जीआरपी के पास पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान नीरज लोधी के रूप में की।
परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह नीरज काम पर जाने की बात कहकर बाइक से दोस्तों के साथ चला गया था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन की। लेकिन, कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह पुन: खोजबीन की। इस बीच जानकारी हुई कि दैलवारा के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। उन्होंने उसकी शिनाख्त नीरज लोधी के रूप में की। मृतक दो भाई-एक बहन में सबसे बड़ा था और उसकी दो पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करता था। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें