तालबेहट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद अनुराग शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने किया। शिविर में 365 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
मेडिकल कॉलेज से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ व आयुर्वेदिक एवं होम्योपेथिक चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं एक शिशु को अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ सांसद ने किया। आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डॉ विशाल पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया, विनोद करौलिया, विनोद अगरिया, डॉ. नितिन बजाज, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. अजय यादव, डॉ. शिल्पा पाठक आदि मौजूद रहे।
000
22 को रक्तदान शिविर : डॉ. विशाल पाठक ने बताया कि 15 दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन जन-जन को सुविधा देने के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में 22 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पर किया जाएगा।