फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एडीएम ने सोसायटी पहुंचकर जानी खाद की उपलब्धता

विज्ञापन
समिति की गोदाम पर खाद उपलब्धता जांचते अधिकारी
विज्ञापन
पाली। गौना स्थित सहकारी समिति की लगातार मिल रहीं शिकायतों को लेकर खाद वितरण केंद्र पर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और एसडीएम घनश्याम भारतीय ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खाद के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से खाद मिलने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

10 अक्तूबर रविवार के अंक में ''''डीएपी के लिए किसान परेशान, समिति पर ताला'''' शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एडीएम और एसडीएम ने गौना सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रभारी को किसानों के लिए नियमित खाद उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं दूसरी ओर सहकारी समिति में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें