फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपना नंबर दूसरों के खाते में जुड़वा कर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बजाज फाइनेंस कंपनी और आम लोगों से 1.71 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी करन साहू निवासी मोहल्ला गांधीनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संदीप सोलंकी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महेंद्र बरार सहित सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कंपनी को 1,71,01,703 रुपये की क्षति पहुंचाई। इस धोखाधड़ी की जांच के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने जनपद स्तरीय एसआईटी गठित की थी। पुलिस ने आरोपी महेंद्र बरार व नवनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, करन साहू निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रविवार को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी करन साहू को नेहरू नगर क्षेत्र में बुढ़वार रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वह कंपनी से लोगों को लोन दिलवाने का काम करता था। इसके एवज में उसे कमीशन मिलता था। जिसको लोन लेना होता था, उससे वह संपर्क करता था। वे लोग लोन की फाइल तैयार करते थे। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन-जायदाद से संबंधित लोन करवाना शुरू कर दिया था। इसके लिए वे लोग कूटरचित तरीके से तैयार रजिस्ट्री के प्रपत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, नया एकाउंट नंबर खुलवाकर धोखाधड़ी करने लगे थे। वह अपने नंबर से सिम निकलवाकर लोगों के बैंक एकाउंट में जुड़वा देता था। लोन का रुपया खाते में आने पर उसको कैश के रूप में निकालकर आपस में बांट लेते थे। इनामी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, देवराज मौर्या, सिपाही अमित कुमार व दीपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

-
पंफलेट बनवाकर जगह-जगह चस्पा कर लोगों को देते थे लालच
आरोपी करन साहू ने बताया कि उसके गिरोह में सदस्यों को कई स्तर पर काम बांटे गए थे। वे लोग लोन कैसे मिलेगा, इसका पंफलेट बनवाते थे। उस पंफलेट को जगह-जगह चिपका देते थे। इस पंफलेट में गिरोह के सदस्यों व उसका मोबाइल नंबर रहता था। जिसको लोन लेना होता था, वह उस नंबर पर फोन करता था। इसके बाद वे लोग उसकी लोन की फाइल बनवाते थे।
-
फाइनेंस कंपनी और आम लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित इनामी को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। -मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें