फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला मंडी में अब कंपनियां सीधे कर रहीं गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुराना मालगोदाम खत्म होने और नए का संचालन शुरू न होने के कारण इस बार कंपनियां सीधे व्यापारियों से गेहूं खरीद रही हैं। कंपनियां इसे किराए के वेयर हाउस में स्टॉक कर रही हैं और वह अपने स्तर से रैक या ट्रकों से सीधे अन्य प्रांतों या जनपदों में ले जा रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर देवगढ़ क्रॉसिंग के पास मालगोदाम की जगह यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, मालगोदाम को न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते रैक प्वाइंट नहीं होने के कारण इस बार रबी की फसल में गेहूं की लोडिंग नहीं हो सकी। जनवरी से अब तक गेहूं की मात्र दो रैक ही लोड हो सकी है। जबकि, एक वर्ष में मात्र 22 रैक की ही लोडिंग की जा सकी है। ऐसे में देश की नामी कंपनियां अब सीधे व्यापारियों से मंडी आकर ही गेहूं की खरीद कर रही हैं।
इस बार कंपनियों ने गल्ला मंडी में व्यापारियों व किसानों से सीधे संपर्क कर लगभग आठ लाख क्विंटल गेहूं खरीदा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी रबी की फसल आने तक न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम शुरू हो जाएगा, तब रैक की बुकिंग कर अन्य प्रांतों को गेहूं भेजा जा सकेगा। गल्ला व्यापारी व पूर्व गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा ने बताया कि इस बार रैक प्वाइंट नहीं था, इसके चलते गेहूं की रैक की बुकिंग नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें