फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी आज, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि आज 23 जनवरी को टीईटी दो पालियों में होगी। प्रथम पाली (समय सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक) में 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,047 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली (02.30 से 05 बजे तक) में 09 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,971 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की बसों एवं सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटे पूर्व अवश्य पहुंच जाएं, जिससे परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने में उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले के उपरांत प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक, कॉलेज स्टाफ, कर्मचारी एवं अन्य किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परिसर के अंतर्गत पाए जाने पर उनका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा अर्थात मोबाइल पूूरी तरह से निषिद्घ रहेगा। वहीं पहचान पत्र के रूप में परीक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट की मूूल प्रति के अलावा आधार कार्ड को भी मान्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें