फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर : चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

Sat, 22 Jan 2022 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर 

सार

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल अपने चरम पर है। एक और पार्टियां जहां अपने उम्मीदवारों के एलान और चुनावी घोषणापत्र में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर नाराज उम्मीदवारों को एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है।
 
विज्ञापन
lalitpur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। माना जा रहा है कि वह अब बसपा में जा सकते है। बुंदेलखंड की राजनीति को लेकर राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राजनीतिक रूप से चुनाव में खास अहमियत रखता है। एक तो बुंदेलखंड पारंपरिक रूप से किसी एक पार्टी का नहीं है। यहां का वोटर किसी भी दल की ओर रुख कर जाता है। जिसे स्विंग वोट कहते हैं। दूसरा यहां बदहाली, पिछड़ापन आज भी बहुत है। 

विज्ञापन


सभी राजनीतिक दलों को यहां काम और वादे करने के पर्याप्त अवसर रहते हैं। गुप्ता ने बताया कि हर सरकार अपने किसी भी बड़े कदम का संदेश राजनीतिक रूप से देना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी डिफेंस कॉरिडोर के बहाने पहले भी बुंदेलखंड प्राथमिकता बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें