रेलवे लाइन पर गिट्टी डाल रही सात महिलाओं सहित दस मजदूर चपेट में आकर घायल हो गए। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा में तीसरी रेलवे लाइन डालने का काम चल रहा है।
धौर्रा में शनिवार को गाज गिरने से रेलवे लाइन पर गिट्टी डाल रही सात महिलाओं सहित दस मजदूर चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा के पास रेलवे लाइन पर शनिवार को गिट्टी डालने का काम मजदूर कर रहे थे।
विज्ञापन
जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे। शाम को अचानक बारिश हुई और गाज गिरी। जिससे गाज की चपेट में आठ महिलाएं आ गईं और घायल हो गईं। गाज की चपेट में आकर घायल होने वालों में रश्मि (40) निवासी ग्राम केनवारा जिला टीकमगढ़, रोशनी (17), रश्मि (40), सेवंती (40), गोमती (45), सिरनाम (45), बीरबल (20), गीता (35), सुमन (35), लालाराम (30) निवासी ग्राम बुदावनी झुलसकर घाायल हो गईं। घायलों को धौर्रा में अस्पताल में इलाज कराया गया। मालूम हो कि धौर्रा में तीसरी रेलवे लाइन डालने का काम चल रहा है। इसमें करीब 70 मजदूर काम कर रहे हैं। जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।