ललितपुर। कस्बा बार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त शिक्षकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का कार्य करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है और बच्चों का भविष्य निर्माता है। शिक्षक इस जिम्मेदारी को समझकर कार्य करें, जिससे कि शिक्षकों का सम्मान कायम रह सके। वित्त और लेखाधिकारी डोगरा शक्ति ने कहा कि लेखा कार्यालय शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने सभी प्रकार देयकों के भुगतान का भरोसा दिलाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने बीएसए को कार्यालय की कमियों से अवगत कराया।
ब्लाक अध्यक्ष अरुण गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।
इसके बाद उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, कैलाश नारायण तिवारी, अशोक श्रीवास, आलोक श्रीवास्तव, यादवेंद्र सिंह चौहान, प्रभुदयाल मिश्रा, माधव सिंह यादव, मातादीन श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, रियाज अहमद, विश्वेंद्र सिंह यादव, बनवारी सिंह, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, ओमप्रकाश लोहिया, संजीव लोहिया, रमेश झा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह चौहान, जगदीश झां, कालका प्रसाद अवस्थी, राजाराम गोस्वामी उपस्थित रहे। संचालन अरुण गोस्वामी और नरेंद्र सिंह चौहान ने आभार प्रकट किया।