फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के प्रयास में टैक्सी पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी एक टैक्सी पलट गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना तालबेहट के ग्राम बुदावनी निवासी रामकुमार की बहन के ससुर की ग्राम कल्यानपुरा में तेरहवीं थी, जिसके चलते रामकुमार (32) पुत्र रूपसिंह अपने भाई राजकुमार (35), रजनी (32) पत्नी फूलचंद्र, ग्राम सीरोन निवासी आरती (20) पत्नी कृष्णगोपाल व अन्य लोगों के साथ टैक्सी से कल्यानपुरा के लिए रवाना हुए थे। अभी यह लोग थाना बार के ग्राम देवरान के पास ही पहुंचे ही थे कि अचानक टैक्सी के सामने कुत्ता आ गया, जिसके चलते टैक्सी चालक संतुलन खो बैठा और टैक्सी पलट गई। इससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें रामकुमार, राजकुमार, रजनी व आरती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें