फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सामान की मंडी बना बाजार

विज्ञापन
milk.jpg - फोटो : milk.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। मुनाफाखोर अधिक लाभ कमाने के फेर में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर में इस समय मिलावटी दूध, तेल व नकली उत्पादों की बिक्री का बाजार जोरों पर है। वहीं जानकारी के बाद भी जिम्मेदार से मौन है।
विज्ञापन

हर बार की तरह जनपद में बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई से रहने, मिलावटी एवं नकली सामानों के प्रयोग से दूर रहने के लिए जनता को सचेत किया जाता है, लेकिन नगर में इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस समय नगर में नकली और मिलावटी तेल, दूध का काम काफी व्यापक पैमाने पर तेजी से चल रहा है। इस काम को सक्रिय व्यापारी रात में शहर से बाहर बने गोदामों के माध्यम से अंजाम दे रहे हैं। तेल, कास्टिक सोडा, यूरिया और ग्लूकोज से नकली दूध बनाया जा रहा है। तेल में केमिकल मिलाकर नकली तेल तैयार कर उसे ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहा है।
नकली सामान के बिकने की जानकारी है। तीन दिन पहले की एक जगह से तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिला स्तर से टीम लाकर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकली उत्पादों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य लाल, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें