किसान विचार गोष्ठी में बोलते सपा नेता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में ग्राम बंगरिया में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। देश में कृषि संबंधित तीन काले कानूनों को जबरन किसानों पर थोपा जा रहा है। इस कानून के लागू होते ही किसानों को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा, तो वहीं किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां जो कुछ भी किसानों को बीज या खाद के जरिए खेत में उगाने को देंगे, किसान को वही उगाना पड़ेगा। साथ ही कंपनी के मानक अनुसार फसल न होने पर किसान की उक्त उपज को कंपनी द्वारा खरीदा भी नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जबरन थोपे जा रहे तीनों कृषि बिल के खिलाफ देश भर का किसान विगत कई महीनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा इन किसानों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी छत्रपाल सिंह, फूलसिंह नन्ना व ज्योति सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयपाल सिंह लोधी, जितेंद्र सिंह जीतू, खेमचंद चौरसिया, कृष्ण स्वरूप निरंजन, विजय शिक्षक, अमरसिंह भैरा, शत्रुघ्न यादव, धनंजय यादव, ऋतुराज निर्मोही, रामदास श्रोती, रामप्रताप सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, शाकिर अली, इंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।