फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी आवास के बाथरूम में गिरकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता की मौत, हार्ट अटैक की संभावना

Wed, 19 Feb 2025 07:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अपने सरकारी आवास के बाथरूम में गिर गए और अचेत हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर में तैनात अधीक्षण अभियंता बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास में बाथरूम में गिर गए और अचेत हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जनपद बाराबंकी के बसावनपुर हाल लखनऊ के बी-3 बिमल नगर कामता इंडस्टि्रयल एरिया चिनहट निवासी उमेश चंद्र (57) पुत्र देवतादीन सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता थे। वर्तमान में वह ललितपुर सिंचाई कार्यमंडल में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात थे। सिंचाई कार्यमंडल परिसर में बने सरकारी आवास में वह अपनी पत्नी के साथ निवास कर रहे थे। 

बुधवार की सुबह वह सोकर उठे और दैनिक नित्य क्रिया से निवृत्त होने के लिए बाथरूम में गए। यहां वह अचानक गिर गए। आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाथरूम में गई तो यहां उमेश चंद्र जमीन पर अचेत पड़े हुए थे। आनन-फानन उन्हें सरकारी वाहन से ही जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता की मौत की सूचना जैसे ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। हार्ट अटैक से मौत की संभावना होने पर परिजनों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को लेकर गृह जनपद बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। मृतक अधीक्षण अभियंता जनपद में सितंबर 2020 से तैनात चल रहे थे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार उमेश चंद्र जल्द अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता का प्रमोशन पाने वाले थे। मृतक के दो पुत्र हैं, जिसमें एक पुत्र विदेश लंदन में चिकित्सक है। जबकि दूसरा पुत्र बेंगलुरु गलोर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें