पुलिस लाइन ललितपुर में तैनात सिपाही सचिन कुमार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ दिल्ली में रुपये के लेन-देन को लेकर अभियोग पंजीकृत था। साथ ही दूसरे सिपाही की बिना अनुमति के आईडी का दुरुपयोग का मामला दर्ज था। निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई।