फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एवीएम विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम और नशामुक्ति शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी निशा और ब्रह्मकुमार शिवम ने विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश नारायण डयोडिया, निदेशक श्रेयश डयोडिया, प्रधानाचार्य शिवराम झा, को-ऑर्डिनेटर आनंद उपाध्याय, दीप्ति अरोरा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें