ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति-3 के तहत साइबर क्राइम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग पचास हजार से भी अधिक केस सामने आ रहे हैं। छात्र- छात्राओं को सजग रहकर इनसे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्य करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग किया जाना चाहिए व समय-समय पर उनके पासवर्ड भी बदलते रहने चाहिए।
साइबर क्राइम के शिकार लोगों को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डीके साहू ने छात्राओं को सशक्त रहकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। डॉ. मनीष कुमार वर्मा ने साइबर क्राइम से जुड़े कुछ संस्मरण छात्र-छात्राओं को सुनाएं और उनसे सीख लेने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीतेश कुमार खरे ने किया। जिन्होंने परोपकार पर आधारित स्वरचित कविता का भी वाचन किया गया। अंत में मिशन शक्ति संयोजक अनुराधा सिंह द्वारा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति प्रोफेसर केशव देव को बुके भेंट कर किया गया। प्राचार्य प्रो. केशव देव,
आरके सरौनियां, अर्चना सिरोठिया, इच्छा ओमर, बारीष द्विवेदी, विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। छात्र- छात्राओं में वैष्णवी राठौर, दिव्या भार्गव, शिवांशी पाटकर, अंशिका जैन, शालिनी झा, सुष्मिता पटेल, यश, राजेंद्र ,पुष्पेंद्र आदि ने प्रतिभाग किया।