ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन कराया गया, जिसमें निरीक्षकों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।
भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा-ललितपुर में निखिल पाठक के निर्देशन में साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन कराया गया, जिसमें पहले मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला साइबर क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हमें इंटरनेट का बहुत सावधानी से प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि बैंकिंग, रेलवे टिकट, यूपीआई, ईमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक में साइबर अपराध सबसे ज्यादा हैं, जिसमें नवयुवक इसके शिकार हो रहे हैं। मोबाइल पर ठगों द्वारा कई प्रकार के प्रलोभन जैसे लॉटरी, रोजगार, गिफ्ट, गेम, इत्यादि के द्वारा आपके एटीएम का पासवर्ड नेटबैंकिंग का पासवर्ड आदि प्राप्त करके आपके साथ ठगी कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पासवर्ड आदि किसी से साझा न करें और ऐसी फर्जी कॉल से सावधान रहें।
उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन ने अपनी डिस्पिले पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा साइबर क्राइम को दो भागों में विभाजित किया, जिसमें फाइनेंशियल और सोशल क्राइम बताया। बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक के एकाउंट सेंटिंग में जाकर बदलाव करके साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने सोशल नेटवर्क द्वारा टॉवर लगवाने का लालच देकर ठगी कैसी की जाती है, इसकी संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पेटीएम, यूपीआई से होने वाले क्राइम से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन एवं प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन फार्मेसी प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार तोमर, आईक्यूएसी सेल प्रभारी डॉ. रोहित कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में रामसेवक चंद्राकर, अमरेंद्र कुमार लाल, निधि जैन, अरूणा सिंह, विनीता जैन, मधु जैन, रंजना नामदेव, मनीषा साहू, अंकित नामदेव, सुरेंद्र कुमार साहू, भावना सेन, सर्वेश श्रीवास्तव, श्रेयांश मिश्रा, कृष्णा ग्वाला, अंकित जैन, पुष्पेंद्र कुमार, अनुराग सेन, लक्ष्मीनारायण, ठाकुरदास आदि उपस्थित रहें।