फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में ककड़ी तोड़ते समय छात्रा को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर ककड़ी तोड़ते समय थाना बार के ग्राम बरौदाडांग निवासी कक्षा आठवीं की छात्रा कंचन को सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता फेरन ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कंचन शुक्रवार की शाम अपने खेत पर ककड़ी तोड़ रही थी। उसके साथ में परिवार की एक लड़की और थी। ककड़ी तोड़ते समय कंचन के पैर में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उसने अपने साथ मौजूद लड़की को दी तो उसने मोबाइल के जरिये परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और कंचन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें