फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: क्षेत्र के विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड प्रांत का निर्माण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में पृथक बुंदेलखंड प्रांत निर्माण के लिए जनजागरण रैली निकाली गई। इसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए लोगों ने सहयोग और समर्थन की अपील की।
जनजागरण दो पहिया वाहन रैली संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में निकाली गई। रैली ललितपुर से ग्राम सिलगन तक निकाली गई। इसमें बुंदेलखंड प्रांत निर्माण के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। संगठन प्रमुख ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना बुंदेलखंडवासियों की समग्र खुशहाली और विकास के बगैर असंभव है। उन्होंने जनजागरण रैली में ग्रामीणों से सहयोग और समर्थन मांगा और बुंदेलखंड प्रांत निर्माण के औचित्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही सहयोग के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान, 40 ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ली। अंत में टीटू ने कहा कि संगठन आगे भी जनजागरण अभियानों और चौपालों का आयोजन करता रहेगा। रैली में सिलगन के ग्राम प्रधान पूरन सिंह बुदेनिया, हाकिम सिंह, गफूर खां, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, खुशाल बरार, विनोद साहू, भैयन कुशवाहा, बलराम वाल्मीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें