सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु त करती छात्राएं
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में नए छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। महाविद्यालय के सभी सीनियर ने अपने फ्रेशर्स का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही एक-दूसरे से परिचय हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
संस्थापक प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि इंटरनेट के डिजिटल युग में भारतीय ज्ञान और कौशल का लोहा यूएस सहित सभी विकसित देश एक स्वर से स्वीकार करके उन्हें विधायिका, कार्यपालिका एवं अपने यहां की न्यायपालिका में स्थान दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि विद्यार्थी की कोमल अवस्था एवं छिपी प्रतिमा को देखते हुए उन्हें किताबी कीड़ा बनाना वैज्ञानिक युग में सरासर अन्याय है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में राजनंदनी राजा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, ’देश रंगीला’ गीत पर तान्या और नंदनी ने डांस प्रस्तुत किया। ’जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी’ गीत की प्रस्तुति अमृता राजा ने दी। शिवांगी मिश्रा ने नए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए विचार प्रस्तुत किए। साक्षी ने कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले, गीत पर नृत्य किया। विशाखा ने ’मनवा लागे’ गीत पर डांस की प्रस्तुति दी। नगाडे़ संग ढोल बाजे गीत पर वंदना सेन ने नृत्य की प्रस्तुति दी। ओम शांति ओम गीत पर संजना, साक्षी, नीतू ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। राधा नाचेगी गीत पर प्रियंका ने डांस किया। ढोलीना गाने पर तान्या और नंदनी ने डांस की प्रस्तुति दी। राज नंदनी राजा ने घूमर गीत पर डांस किया। रवि अहिरवार व मुुरारी झा ने देशभक्ति गीत सुनाया। प्रभात ने मोटिवेशनल स्पीच दी। राधा तेरी चुनरी गीत पर छात्रा राहिल ने नृत्य किया। अन्त में मुुरारी झा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर आचार्य प्रो. भगवत नारायण शर्मा, एमडी प्रवीन चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रो. नितिन जैन, प्रो. राम देवी निरंजन, अंशुल दुबे विकास, गौरव एवं प्रतीक, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. सुमिता पांडेय आदि मौजूद रहे।