फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारस गणना : पहले दिन सभी रेंज के राजकीय पक्षी की गिनती कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में शीतकालीन सारस गणना सोमवार से शुरू हो गई है। राजकीय पक्षी की गिनती में पिछले साल शीतकालीन गणना में 32 व इस वर्ष ग्रीष्मकालीन गणना में इनकी गिनती 57 मिली थी।
ललितपुर में गोविंद सागर बांध, रजवारा के तालाब, हसदेव का तालाब, महरौनी रेंज के गुंदरापुर तालाब, तालबेहट रेंज के मानसरोवर तालाब व उड़वां के तालाब में इनकी गणना की गई है। हालांकि अभी रेंज अफसरों ने गणना रिपोर्ट दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में ग्रीष्मकालीन गणना में 26 सारस पाए गए थे। शीतकालीन सारस गणना में 32 सारस मिले थे। इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सर्वे में 57 सारस मिले थे। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने सारस की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि सारस की गणना प्रारंभ हो गई है। मंगलवार की शाम को सभी रेंज से रिपोर्ट आने के बाद सही संख्या बताई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें