संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों और स्थलों पर नियमित सफाई न होने, काई जमने और गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण कई स्थानों पर मूर्तियों के आसपास बदहाली और अतिक्रमण की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे महापुरुषों के सम्मान पर असर पड़ रहा है। मूर्ति स्थलों व परिसरों में रोज साफ-सफाई न होने से धूल और गंदगी जमा हो रही है। जल निकासी का इंतजाम ठीक से नहीं होने के कारण स्मारकों या मूर्तियों के परिसरों में व चबूतरों के पास पानी भरा रहता है, जिससे वहां काई जम गई है। पालिका और प्रशासन की उदासीनता के कारण ऐतिहासिक व महापुरुषों के प्रेरणा स्थल उपेक्षा के शिकार हैं।
सावरकर चौक पर वीर सावरकर की मूर्ति स्थापित की गई है। इसमें इस स्थल पर पीछे की ओर प्लेटफार्म की गहराई में बारिश का पानी जमा है, इसकी कई दिनों से सफाई नहीं होने से यहां काई जम गई है। जबकि शासन व प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मूर्तियों व स्थलों की नियमित रूप से हर सप्ताह सफाई की जाए। इसके बाद भी यहां सफाई नहीं हो रही है।
फोटो-29
तुवन चौराहा स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल परिसर में जल निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है, इससे इस परिसर स्थल में बारिश का पानी जमा हो गया है। कई दिनों से इसके अंदर सफाई नहीं होने से काई जम गई है। यहां तक कि इन मूर्तियों पर महीनों पहले चढ़ाई गई मालाएं भी नहीं उतारी गई हैं।
-
फोटो-30
महावीर प्याऊ स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूलाल फूलमाली स्मारक के आसपास रेहड़ी ठेला वालों का अक्सर कब्जा रहता है। कई बार तो यह स्मारक इन चलती-फिरती दुकानों से पूरी तरह छिप जाता है।
0000
फोटो-39
घंटाघर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूर्ति स्थल की सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इस स्थल की सीढि़यों पर नाश्ता दुकानदार बर्तन रखकर साफ करता है। जबकि इस मूर्ति स्थल के पास ही तार लटक रहे हैं।
000000
वर्जन
महापुरुषों की मूर्तियों व स्थलों की साफ सफाई कराई जाएगी, अतिक्रमण भी हटवाएंगे।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद