फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बोले- तुम बहुत सवाल पूछते हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट(ललितपुर)। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्राम पंचायत रजावन के मजरा गूगर में हुए कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर एक स्थानीय नेता और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ में बहस हो गई। राज्यमंत्री ने सवाल पूछने वाले नेता से कह डाला कि खामोश रहो, तुम बहुत सवाल पूछते हो। इसके बाद राज्यमंत्री ने नेता को पकड़ने के लिए पुलिस बुला ली। बाद में लोगों ने दोनों नेताओं को शांत कराया। वहीं कार्यक्रम में कुर्सियां नहीं होेने से लोगों ने धूप में खड़े रहकर ही संबोधन सुना।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम पंचायत रजावन के मजरा गूगर में पंचायत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन और डीएम आलोक सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान एक पार्टी के स्थानीय नेता हजारी लाल ने राज्यमंत्री ने क्षेत्र में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास और अन्य विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछ लिया। हजारीलाल ने बताया कि उन्होंने राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। राज्यमंत्री ज्ञापन लेकर जाने लगे, तो कहा कि आप जनता की शिकायतों को तो सुन लीजिए। इस पर राज्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्थानीय नेता से कह डाला कि शांत रहो, तुम बहुत सवाल पूछते हो और पुलिस बुला ली। दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला खत्म कराया। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी
शिक्षा विकास की प्रथम सीढ़ी: राज्यमंत्री
कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे है। शिक्षा ही विकास की प्रथम सीढ़ी है। इस नाते आप लोग अपने अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए अनिवार्य रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि आप लोग शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नीरज पटैरिया, डॉ.सत्येंद्र बुंदेला, दीपचंद्र कुशवाहा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांड़ेय, बीडीओ संदीप मिश्रा, पीडी अनिल कुमार, ग्राम प्रधान इंद्रिरा देवी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंद्रेश गौतम ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जनता के लिए काम करते हैं और करते रहेंगे। सभी दलों के लोगों का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ लोग अनावश्यक रूप से गलत बोलते हैं और मुझे डिस्टर्ब करना चाहते हैं तो वह नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के दौरान कई बार खड़े होकर टिप्पणी करने पर वह नाराज हुए थे। -मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें