फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में होगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में बालक-बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने और खेलकूद में उनकी रुचि बढ़ाने के लिए ये प्रतियोगिताएं कराता है।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं विद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जनपद, मंडल और प्रदेश स्तर पर आयोजित होती हैं। इस शैक्षिक सत्र में विद्यालय और न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 22 अक्तूबर तक कराई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ी अगले चरण में ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे। प्रभारी बीएसए/खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेंदु अरजरिया ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर विजयी बच्चों के नामों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें