फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खरीफ की अधिकांश फसलों की बुवाई पूरी, उड़द लक्ष्य से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंगफली, सोयाबीन की बोआई भी लक्ष्य के पास पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खरीफ के सीजन में इस बार अधिकांश फसलों की बोआई पूरी हो गई है और उड़द और मूंग की फसल की बोआई लक्ष्य से अधिक हो गई है। वहीं सोयाबीन की फसल की लक्ष्य के समीप होना बताया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जनपद में दलहनों में उड़द की फसल की बोआई 1,58,977 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 1,59,415 हेक्टेयर में हो चुकी है। जबकि मूंग की बोआई 2,307 हेक्टेयर लख्य के सापेक्ष 2,359 हेक्टेयर में हो गई है। वहीं तिलहन में सोयाबीन की बोआई 88,757 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 87,946 हेक्टेयर में हो गई है। वहीं मूंगफली की बोआई भी 54,014 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 53,981 हेक्टेयर में हो चुकी है। इस प्रकार जनपद में खरीफ की फसलों की बोआई 3,24,236 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कुल 3,24,245 हेक्टेयर में हो चुकी है। अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि खरीफ की फसल की बोआई लक्ष्य के सापेक्ष लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें