फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हैंडपंप हो गए खराब, तो कहीं पानी ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पर देखरेख के अभाव में पेयजल के स्रोत कुएं में कचरा फेंका जा रहा है, तो हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नए सौजना रोड के पास बनी कॉलोनी में कच्चे मार्ग से आवाजाही में परेशानी हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को पानी की सुविधा के लिए दो स्थानों पर बोरिंग कराई गई है। इन बोरिंग से पाइपलाइन डालकर पानी मुहैया कराया जा रहा है। इसमें शुरुआती दौर में लगे नलों में पानी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है, लेकिन पाइप लाइन के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए हैंडपंप ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पाइप लाइन से गंदा पानी आ रहा है। वहीं वार्ड में लगे 30 हैंडपंप में अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इनमें कुछ ने पानी छोड़ दिया है। यहां पर पुराना सौजना रोड पर सुंदर लाल साहू व अरविंद के मकान के पास लगा हैंडपंप छह माह से खराब है। वहीं नए सौजना रोड के पास नव निर्मित कॉलोनी मार्ग अभी भी कच्चा पड़ा है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में दलदल हो जाने से राहगीरों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। मोहल्लावासियों ने सड़क बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नया सौजना रोड से नवनिर्मित मुहल्ले की गली कच्ची है। इसमें बारिश होने पर निकलने में दिक्कत होती है। रास्ते में सड़क का निर्माण कराया जाए।
- कैलाश साहू
नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए अहिरवार धर्मशाला तक पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा है। -शिवचरन अहिरवार
प्राचीन कुआं की सफाई नहीं होने से गंदगी भरी हुई है। इसकी सफाई कराकर जाल लगवाया जाए, जिससे बच्चे सुरक्षित रह सकें। - रामसखी
वार्ड में पेयजल की समस्या है। गर्मी के मौसम में टैंकर से सप्लाई की जाती है। ऐसे में पेयजल का संकट बना हुआ है। - मनीष कुमार, सभासद
वार्ड एक में पेयजल की सुविधा के लिए पाइप लाइन डाली गई है, जिसमें अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने की जानकारी हुई है। जिसे मंगलवार को देखूंगा और पेयजल की सुविधा कराई जाएगी।- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें