फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडलपुर तीर्थ को गए जैन परिवार के घर के चोरों ने चटकाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में एक सूने मकान में चोरों ने छत के रास्ते कमरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार जैन तीर्थ कुंडलपुर में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जब वह तीन दिन बाद लौटे तो घर में सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती नेशनल कान्वेंट स्कूल के पास निवासी मुकेश कुमार जैन शास्त्री पुत्र पंचमलाल जैन ने तहरीर देकर बताया कि बीते 26 फरवरी को वह अपने परिवार के सहित जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इसके बाद 27 फरवरी की देर रात करीब सवा बारह बजे जब वह लौटा और घर के दरवाजे खोले तो सारा सामान बिखरा हुआ था एवं कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा कीमती सामान नदारद था। उसने तत्काल डायल 112 और नई बस्ती पुलिस चौकी को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की।
पूरे मकान का जायजा लेने पर लोहे के दो सरिया व चोर के जूते एवं दीवाल पर जूते के चढ़ने के निशान भी पाए गए हैं। पीड़ित मुकेश जैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपने घर में सामान आदि देखा तो पता चला कि घर में रखे नगद 20 हजार रुपये एवं जेवर में तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, तीन जोड़ी कान की बाली, चार जोड़ी चांदी की पायलें, करधनी, लगभग चांदी के सात सिक्के, पांच जोड़ी बिछिया गायब मिले। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें