फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात सरकारी भवनों पर लगाए जाएंगे सोलर सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में रेस्को योजना के तहत सात सरकारी भवनों पर अलग-अलग क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकारी विभागों को आधे रेट में बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपीनेडा विभाग की ओर से सरकारी भवनों पर विभिन्न योजनाओं के तहत सौर यंत्र लगाए जा रहे हैं, जिससे विभाग को कम दरों पर बिजली मिल रही है, जबकि पाॅवर कार्पोरेशन को सोलर पैनलों से भरपूर बिजली भी मिल रही है। इसी के तहत अब यूपीनेडा विभाग द्वारा जनपद में सात सरकारी भवनों को चिह्नित कर उन पर अलग-अलग क्षमता के सोलर कनेक्शन किए जा रहे हैं। इस योजना में कलेक्ट्रेट भवन में 52 किलोवाट, जिला कारागार में 82 किलोवाट, अग्निशमन विभाग में 54 किलोवाट, सीएमओ कार्यालय में 27 किलोवाट, तालबेहट सीएचसी में 27 किलोवाट, महरौनी सीएचसी में 29.7 किलोवाट और मड़ावरा सीएचसी मेेंं 28.8 किलोवाट का सौर यंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए यूपीनेडा द्वारा मई माह में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

रेस्को योजना से मेडिकल कॉलेज में स्थापित हुआ 748 किलोवाट का सोलर सिस्टम
यूपीनेडा विभाग के माध्यम से रेस्को योजना के तहत अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज व शहर में स्थित स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में 748 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया जा चुका है। जल्द ही इस सोलर पैनल सिस्टम से बिजली मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेस्को योजना के तहत चिह्नित किए गए सरकारी भवनों पर निशुल्क सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इस योजना में सरकारी भवनों काे आधे रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
-राजेश कुमार बघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें