फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 42 हजार करोड़ से लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट, बनेगी 10 गीगावाट बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां सौर ऊर्जा का हब बनने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी 42,250 करोड़ रुपये का निवेश कर सौर ऊर्जा प्लांट लगाएगी। कुल 10 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने करीब तीन हजार एकड़ भूमि चिन्हित की है। इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी ने 42,250 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। कंपनी ने प्लांट के लिए तहसील तालबेहट के आठ गांवों में तीन हजार एकड़ भूमि भी चिन्हित कर ली है, इसमें कुछ ग्राम समाज की तो कुछ एकड़ निजी भूमि है। कंपनी इसे समझौते के तहत लीज पर लेगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इतने बड़े निवेश को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन तेजी से जुटा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां से बनने वाली 10 गीगावाट बिजली को कंपनी विद्युत विभाग को बेचेगी। साथ ही यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। बिजली समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


यहां लगने वाले अन्य सोलर प्लांट
अन्य नामी कंपनियां भी सोलर प्लांट स्थापित कर रही हैं, इसमें टुस्को कंपनी दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। एक प्रोजेक्ट माताटीला बांध पर करीब 6,500 करोड़ रुपये से फ्लोटिंग सोलर प्लांट व ग्राम सरखड़ी के पास एक सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। वहीं, एसजेडीएन एनर्जी कंपनी तालबेहट क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये से सोलर प्लांट स्थापित करेगा। इसके लिए छह सौ एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 187 इकाइयों ने निवेश के लिए एमओयू किया हस्ताक्षर
- 53 इकाइयाें का काम अंतिम दौर में
- 56000 करोड़ रुपये निवेश का मिला है लक्ष्य
- 15683 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में
-
42,250 करोड़ रुपये से रिलायंस कंपनी सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करेगी। 10 गीगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी। प्लांट के लिए तीन हजार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसे धरातल पर लाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें