फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रसोइयों के खातों में पहुंचा दो माह का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाले करीब 3900 रसोइयों का दो माह का मानदेय 1,53,40,000 रुपये शिक्षा विभाग ने भेज दिया है।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1.78 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है। इसके लिए इन 1354 विद्यालयों में करीब 3900 रसोइयां तैनात हैं, जिन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। हाल में मानदेय के लिए 1,53,40,000 रुपये शासन से शिक्षा विभाग को मिले थे। शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में तैनात रसोइयों को अक्तूबर, नवंबर और जूनियर में तैनात रसोइयों को नवंबर, दिसंबर माह का मानदेय उनके खातों में स्थानांतरित कर दिया है। 700 रसोइयों को दिसंबर माह का भी मानदेय भेज दिया गया है। मकर संक्रांति से पूर्व मानदेय मिल जाने से रसोइयों का त्योहार भी सही तरीके से मन जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष माह का मानदेय भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में तैनात करीब 3900 रसोइयों का दो माह का मानदेय 1,53,40,000 रुपये उनके खातों में स्थानांतरित कर दिया गया है। शेष माह का मानदेय आने के बाद उसे भी रसोइयों के खातों में पहुंचा दिया जाएगा।-कपिल दुबे, जिला समन्वयक, मिड-डे मील

सबके राम---शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें