अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साढूमल के ट्रस्टी सुधीर जैन और स्व. डॉ. ममता जैन की छोटी बेटी मृदुभाषिनी जैन ने अपनी काबिलियत से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जगह बनाई है।
इस सम्मेलन के लिए 70 से अधिक देशों से आए 50 हजार आवेदकों में से मात्र एक फीसदी से भी कम प्रतिभागियों का चयन हुआ है। मृदुभाषिनी ललितपुर-झांसी की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्हें इसके लिए चुना गया है। विद्यालय के ट्रस्टी डॉ. सुनील संचय ने बताया कि वैश्विक स्तर पर युवा प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रतिभागियों को गहन समीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। सम्मेलन में प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार विजेता ओलिवर हार्ट सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि मृदुभाषिनी जैन के पिता सुधीर जैन मूलतः ललितपुर के बमराना ग्राम के निवासी हैं। वह वर्तमान में झांसी में परिवार सहित निवास कर रहे हैं।
0000000
केस स्टडी प्रेजेंटेशन से बढ़ाया भारत का मान : मृदुभाषिनी ने एक केस स्टडी पर अपना प्रेजेंटेशन भी दिया, जिसमें उन्होंने अपने शोध और विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ सुनील सेठ, कंछेदी सिंघई, देवेंद्र जैन, डॉ. सुनील संचय, अध्यक्ष वर्द्धमान जैन, मंत्री राजेश जैन, प्रबंधक कमल कुमार जैन, पंडित संतोष शास्त्री, कोषाध्यक्ष दीपक जैन बंदी, लेखा निरीक्षक डॉ शिखर चंद्र सिलोनिया, प्रधानाचार्य राजेंद्र जैन, विनीत जैन आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।